फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, 5 राज्यों के चुनाव परिणामों की 10 रोचक बातें

Sat, 11 Mar 2017 07:59 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का परिणाम आ चुका है। जानिए चुनाव परिणामों से जुड़ी दस रोचक बातें।
विज्ञापन


-उत्तराखंड में कांग्रेस के निर्वतमान मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी दोनों सीटों पर हार गए। हरिद्वार ग्रामीण सीट के अलावा उन्हें किच्छा से भी हार मिली। 

-गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर गोवा से चुनाव हारे तो पंजाब में मुख्यमंत्री पद के चेहरे कैप्टन अमरिंदर सिंह लांबी से चुनाव हारे।

-उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी हारे। उन्हें रानीखेत से कांग्रेस के करन महारा ने मात दी।

-इरोम शर्मिला चुनाव। आयरन लेडी के नाम से मशहूर इरोम शर्मिला को मिले मात्र 85 वोट। वो मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के सामने खड़ी थीं।

-भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी मेरठ शहर सीट से चुनाव हार गए उन्हें सपा के रफीक अंसारी ने चुनाव हराया।
विज्ञापन

मोदी लहर में फेल हुए ज्योतिषियों के दावे

- फोटो : अमर उजाला
चुनावों के दौरान बड़े बड़े ज्योतिषियों की तमाम भविष्यवाणियां फेल हो गईं। यूपी में ज्यादातर ज्योतिषियों ने अखिलेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी लेकिन उनके तमाम दावे धड़ाम हो गए।

एग्जिट पोल में सबसे सटीक नतीजे सर्वे एजेंसी चाणक्य के रहे। जिन्होंने यूपी में भाजपा गठबंधन को 285 (+18,-18) सपा गठबंधन को 88 (+15,-15) और बसपा को 27 ( +12,-12) सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी जो बिल्कुल सटीक होती दिख रही है। वहीं उत्तराखंड में चाणक्य ने भाजपा को 53, कांग्रेस केे 15 और अन्य को दो सीटें मिलने का दावा किया था, जोकि बिलकुल सही साबित हो रहा है।

यूपी में भाजपा सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकार्ड बनाने की ओर। सपा के 2012 के और अपने राम लहर के रिकार्ड को भी पीछे छोड़ा, तब जीतीं थी 221 सीटें।

यूपी के चुनाव में अखिलेश सरकार के 28 मंत्रियों को हार मिली है यहां तक की विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। 

मौजूदा विधानसभा चुनावों में छह अरबपति मैदान में थे जिनमें से तीन यूपी और तीन पंजाब से चुनाव लड़ रहे थे। उनमें मात्र दो को ही जीत मिली है बा‌की चार को हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें