फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Polls: भाजपा ने 144 सदस्यीय समिति बनाई; आचार्य त्रिपाठी, राजहंस सिंह समेत 35 उत्तर भारतीयों को भी जिम्मा

Fri, 05 Dec 2025 11:38 PM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

मुंबई भाजपा में बीएमसी चुनाव के लिए 144 लोगों की चुनाव संचालन समिति घोषित की है। इस समिति में विशेष निमंत्रित सदस्य के तौर पर सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम और मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले - फोटो : X @AmeetSatam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए मुंबई भाजपा ने 144 लोगों की जंबो चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है। जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र चव्हाण विशेष निमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समिति में 35 से अधिक उत्तर भारतीय नेताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kerala SIR Extension: केरल में एसआईआर समयसीमा बढ़ी, स्थानीय निकाय चुनाव के चलते चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला

मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने की घोषणा
बीएमसी का चुनाव जनवरी 2026 में होने की संभावना है। इसके मद्देनजर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम की ओर से बीएमसी चुनाव 2026 के लिए चुनाव संचालन समिति घोषित की गई है। इस समिति के अध्यक्ष अमित साटम है जबकि कैबिनेट मंत्री आशिष शेलार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और मंत्री मंगल प्रभात लोढा के अलावा मुंबई के सभी विधायक शामिल किए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kolkata: बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे के शिलान्यास पर राज्यपाल अलर्ट, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की

राजहंस सिंह, संजय उपाध्याय समेत 35 उत्तर भारतीय नेता
विधायकों में राजहंस सिंह, संजय उपाध्याय और विद्या ठाकुर के अलावा श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र  ज्ञानमूर्ति शर्मा, जेपी सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, अजय सिंह, बीएमसी पार्षद गुट के पूर्व नेता विनोद मिश्रा, अमरजीत मिश्र, अमरजीत सिंह, अखिलेश चौबे, विवेकानंद गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, श्रीनिवास त्रिपाठी और पंकज यादव आदि का समावेश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें