फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे के शिलान्यास पर राज्यपाल अलर्ट, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की

Fri, 05 Dec 2025 11:13 PM IST
हिमांशु चंदेल अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में ‘बाबरी मस्जिद’ जैसी प्रतिकृति का शिलान्यास घोषित होने के बाद राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस अलर्ट हो गए। उन्होंने पूरे राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की और राज्य सरकार को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में एक विधायक द्वारा ‘बाबरी मस्जिद’ की प्रतिकृति का शिलान्यास किए जाने की घोषणा के बाद राज्य में माहौल गर्म होता दिखा। इस स्थिति को देखते हुए बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने पूरे राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी उकसाने वाली बात या अफवाह में न पड़ें।
विज्ञापन


राज्यपाल ने साफ शब्दों में कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दी जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि छोटी से छोटी घटना पर भी तुरंत कार्रवाई की जाए और कहीं भी अशांति न फैलने पाए। राज्यपाल लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं और हर रिपोर्ट को खुद मॉनिटर कर रहे हैं।



कार्रवाई के निर्देश
राज्यपाल ने राज्य सरकार से कहा है कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस को पूरी चौकसी रखनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि किसी भी भड़काऊ बयान, पोस्ट या भीड़ भड़काने की कोशिश पर तुरंत कदम उठाया जाए। राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि लोगों को किसी भी अफवाह से दूर रहना चाहिए ताकि माहौल शांत बना रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नेशनल हेराल्ड केस: डीके शिवकुमार को ईओडब्ल्यू का नोटिस, 19 दिसंबर तक मांगे गए सभी वित्तीय दस्तावेज

एक्सेस प्वाइंट सेल की व्यवस्था
राज्यपाल ने लोक भवन में 24 घंटे काम करने वाला एक विशेष एक्सेस प्वाइंट सेल भी बनाने का आदेश दिया है। इस सेल के जरिए कोई भी नागरिक सीधे फोन या ईमेल से संपर्क कर सकता है और किसी भी संभावित गड़बड़ी, धमकी, डराने या उकसाने वाली चीज़ की जानकारी दे सकता है। इस सेल की निगरानी खुद राज्यपाल करेंगे।

अधिकारियों की नियुक्ति
राज्यपाल के कार्यालय ने बताया कि अवकाशप्राप्त आईएएस अधिकारी डॉ. एसके पटनायक को एक्सेस प्वाइंट सेल का प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा लोक भवन के कुछ अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि लोग तुरंत अपनी बात पहुंचा सकें। राज्यपाल ने कहा कि उनका कार्यालय चौबीसों घंटे जनता की शिकायतें सुनने के लिए तैयार रहेगा।
विज्ञापन


राज्यपाल ने एक बार फिर अपील की है कि लोग किसी भी भड़काऊ टिप्पणी पर प्रतिक्रिया न दें। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार माहौल शांत रखने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। राज्यपाल ने कहा कि शांति और सौहार्द ही बंगाल की असली पहचान है और इसे टूटने नहीं देना चाहिए।

अन्य वीडियो-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें