फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना समेत चार राज्यों में जल्द चुनाव करा सकता है चुनाव आयोग 

Wed, 05 Sep 2018 08:41 PM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति ने बुधवार को कहा कि यदि विधानसभा भंग हो जाती है तो चुनाव आयोग तेलंगाना समेत चार राज्यों में जल्द चुनाव करा सकता है। 
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव नवंबर-दिसंबर में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ राज्य चुनावों को जोड़ने के उद्देश्य से सदन के विघटन की सिफारिश करने के लिए तैयार हैं। 
वहीं, तेलंगाना में समयपूर्व विधानसभा चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सदन को भंग करने की तरफ बढ़ने के संकेतों के बीच पांच दिनों में दूसरी बार बृहस्पतिवार को यहां राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हो सकती है। 
विज्ञापन


सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि सरकार ने विधानसभा भंग करने को लेकर करीब करीब मन बना लिया है। सदन का कार्यकाल अगले साल खत्म हो रहा है। 

टीआरएस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘भंग होना पक्का है। हां, यही हो रहा है। मंत्रिमंडल सदन भंग करने का या मामले पर विचार करने के लिए उसकी बैठक बुलाने की सिफारिश कर सकता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें