फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त रावत बोले- हर कीमत पर जीतना चाहती हैं राजनीतिक पार्टियां

Fri, 18 Aug 2017 10:26 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावों में जीत हासिल करने की होड़ राजनीतिक पार्टियों में इस कदर हावी होने लगी है कि इस पर चिंता खुद चुनाव आयोग ने जताई है।  चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने एक कॉन्फ्रेंस में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: ADR की रिपोर्ट में खुलासा: बिना PAN और पते के BJP ने लिया 705 करोड़ का चंदा

उनका बयान उस वक्त आया है जब चुनाव आयोग ने कांग्रेस के दो बागी नेताओं का वोट खारिज किया, जिन्होंने गुजरात की ओर राज्यसभा सदस्य के चुनाव में हिस्सा लिया था। दोनों विधायकों की ओर से बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिए जाने में धांधली का आरोप लगा है और इसी के चलते चुनाव आयोग ने ये कदम उठाया है।

ओपी रावत ने हिदायत देते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी कामयाब है जब चुनावों में निष्पक्ष और पारदर्शी को अहमियत दी जाए। उन्होंने कहा ये गलत है कि नैतिकता को तार-तार करके चुनाव जीतने के लिए हर कीमत अदा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागी विधायकों ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

इससे पहले राज्यसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवार अहमद पटेल के खिलाफ वोट देने के बाद गुजरात में कांग्रेससे निष्कासित सात विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गुजरात में बागियों पर कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ने नौ अगस्त को विपक्ष के पूर्व नेता शंकर सिंह वाघेला और सात अन्य विधायकों को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग पर पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

कांग्रेस के दो बागी विधायकों राघवजी पटेल और भोलाभाई गोहेल ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है जिनके वोट चुनाव आयोग द्वारा अमान्य किए जाने के कारण कांग्रेस उम्मीदवार की जीत संभव हो सकी थी।इस्तीफा देने वालों में अमित चौधरी, सी के राउलजी, धर्मेन्द्र सिंह जडेजा और करम सिंह पटेल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें