फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान व मिजोरम में मतदाता सूचियों का ऑडिट करेगा चुनाव आयोग

Sun, 23 Sep 2018 03:27 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में मतदाता सूची जैसी चुनाव संबंधी गतिविधियों का नियामक ऑडिट करने का फैसला किया है। इन चारों राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने इन राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को पत्र लिका है कि वहां की मतदाता सूचियों, मतदान केंद्रों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को रखे जाने की व्यवस्था आदि का विस्तृत नियामक ऑडिट किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी (एसवीईईपी) और बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण का भी ऑडिट किया जाएगा। ऑडिट टीमें जल्द ही इन राज्यों का दौरा करेंगी। पत्र में कहा गया है कि आयोग इन ऑडिट टीमों के जरिए मतदाता सूची प्रबंधन एवं अन्य गतिविधियों के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों/वैधानिक प्रावधानों के निपटारे की निगरानी करेगा और मतदाता सूचियों की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी कदम उठाएगा। 

इन ऑडिट टीमों की जिम्मेदारी होगी कि वे चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों या कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं करने के मामलों का पता लगाएंगे और क्षेत्र में तैनात मशीनरी के जरिए सुधारात्मक कदमों से ऐसे मामलों में प्रगति पर नजर रखेंगे। दौरे के दौरान ऑडिट टीमें मतदाता सूची प्रबंधन के हर पहलू पर बारीकी से गौर करेंगी। मुख्य चुनाव अधिकारियों को संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश देने को कहा गया है कि वे ऑडिट टीमों की ओर से मांगी जा रही सूचना या स्पष्टीकरण उसी दिन तत्काल मुहैया कराएं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मध्यप्रदेश मुख्य चुनाव अधिकारी ने की दौरा टालने की अपील 

बहरहाल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीएल कांता राव की अध्यक्षता वाले मध्यप्रदेश मुख्य चुनाव कार्यालय ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह फिलहाल इस दौरे को टाल दें। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम इस महीने के अंत तक पूरा होगा। इसलिए उन्हें इसके बाद दौरा करना चाहिए, ताकि ऑडिट के दौरान कोई समस्या न आए। 

भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ता अजय दुबे ने कहा कि चुनाव आयोग के पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ऑडिट निश्चित तौर पर होना चाहिए। दूबे ने कहा, 'जैसा कि कांग्रेस ने बताया है और आरटीआई के जरिए प्राप्त दस्तावेजों से भी खुलासा हुआ है, मध्य प्रदेश में मतदाता सूचियों और चुनाव संबंधी गतिविधियों में कई अनियमितताएं हैं। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द विस्तृत ऑडिट हो और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।'

इनपुट: भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें