भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस रैली का नाम पूर्वांचल महाकुंभ है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन की एकमात्र नीति है नरेंद्र मोदी हटाओ और मोदी जी की नीति है देश से गरीबी हटाओ, भुखमरी हटाओ, असुरक्षा हटाओ।
राहुल गांधी और केजरीवाल घुसपैठियों पर स्टैंड स्पष्ट करें
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का एक ही मंत्र है, झूठ बोलना, जोर से बोलना, सार्वजनिक बोलना और बार बार बोलना। NRC से घुसपैठियों को विपक्ष वोट बैंक की राजनीति की वजह से नहीं हटाने देना चाहती। राहुल गांधी और केजरीवाल घुसपैठियों पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें। पूर्वांचलियों का यह कुंभ देखकर केजरीवाल जी को पता चल जाना चाहिए की दिल्ली की जनता उनसे कितनी त्रस्त हैं।