त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त (ईसी) अनूप चंद्र पांडे और ईसी अरुण गोयल सहित चुनाव अधिकारी अगरतला पहुंच गए हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की एक टीम चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को त्रिपुरा पहुंची।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त (ईसी) अनूप चंद्र पांडे और ईसी अरुण गोयल सहित चुनाव अधिकारी अगरतला पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर बताया कि सीईसी राजीव कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की एक टीम ईसी अनूप चंद्र पांडे और ईसी अरुण गोयल के साथ त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट (एमबीबी) पहुंची। बता दें कि इस साल मार्च में त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।