फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक

Sat, 27 Mar 2021 07:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • आयोग ने कहा है कि इस दौरान जनप्रतिनिधि कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव सहित लोकसभा एवं विभिन्न विधानसभाओं के उपचुनाव के एग्जिट पोल पर प्रिंट सहित सभी माध्यमों पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 27 मार्च सुबह 7 बजे से 29 अप्रैल शाम 7:30 बजे तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


दरअसल इस प्रतिबंधित अवधि के दौरान असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की विधानसभाओं के चुनाव तथा दो लोकसभा एवं विभिन्न राज्यों की विधान सभाओं के उपचुनाव होने हैं।

Bengal Election Live: बंगाल में पहले दौर का मतदान शुरू, 191 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

आयोग की अधिसूचना के अनुसार इस अवधि में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट या किसी अन्य समाचार माध्यमों में एग्जिट पोल का संचालन करना, उसके परिणाम प्रकाशित करना या प्रचार करना निषिद्ध होगा।
विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि यदि किसी ने इस अवधि के दौरान जनप्रतिनिधि कानून की धारा 126(1) (बी) के तहत इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत दो साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों सजा एकसाथ हो सकती है।
विज्ञापन


Assam Election Live: पहले चरण का मतदान शुरू, पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें