फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: यौन उत्पीड़न से परेशान टाइगर रिजर्व की लेडी सिंघम दीपाली चव्हाण ने की आत्महत्या

Sat, 27 Mar 2021 07:33 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • वन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए दीपाली को लेडी सिंघम के रूप में जाना जाता था
  • दीपाली चव्हाण ने देर रात टाइगर रिजर्व के पास हरिसल गांव में अपने सरकारी आवास में गोली मारकर कर ली आत्महत्या 
विज्ञापन
लेडी सिंघम' के नाम से प्रसिद्ध दीपाली चव्हाण मोहिते - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरावती के मेलाघाट रिजर्व टाइगर में तैनात 33 वर्षीय महिला रेंज वन अधिकारी दीपाली चव्हाण मोहिते ने आत्महत्या कर ली है। वन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए दीपाली को लेडी सिंघम के रूप में जाना जाता था।

विज्ञापन


आरएफओ दीपाली ने बृहस्पतिवार देर रात टाइगर रिजर्व के पास हरिसल गांव में अपने सरकारी आवास में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दीपाली ने अपने कथित सुसाइड नोट में भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप लगाया है।

महिला अधिकारी के परिवार ने तब तक शव नहीं लिया जब आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (डीसीएफ) विनोद शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें