फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR Row: बंगाल में एक को छोड़कर सभी 293 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी, विवाद के बीच आयोग का कदम

Fri, 08 Aug 2025 05:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

चुनाव आयोग ने पहले 5 अगस्त को आयोग ने 294 में से 103 विधानसभा क्षेत्रों की 2002 की मतदाता सूची जारी की थी। उस समय चार क्षेत्रों की सूची उपलब्ध नहीं थी, जिनमें दक्षिण 24 परगना का कुलपी, और बीरभूम जिले के मुरारई, रामपुरहाट व राजनगर शामिल थे। इसके बाद आयोग ने संबंधित जिलाधिकारियों को तत्काल सूची खोजने के निर्देश दिए थे। 
 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने एसआईआर विवाद के बीच प.बंगाल के 24 जिलों के 293 विधानसभा क्षेत्रों की 2002 की मतदाता सूची जारी कर दी है। केवल एक दक्षिण 24 परगना जिले के कुलपी क्षेत्र की सूची जारी नहीं की।  आयोग ने संकेत दिया है कि यदि अंतिम रूप से 2002 की सूची नहीं मिलती है, तो 2003 की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को आधार बनाया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Calcutta HC: हाईकोर्ट ने कहा- जजों का रक्त पिपासु होना ठीक नहीं, मौत की सजा आजीवन कारावास में बदली

पहले 103 सीटों की हुई थी सूची जारी, चार सीटों की सूची थी लापता
इससे पहले 5 अगस्त को आयोग ने 294 में से 103 विधानसभा क्षेत्रों की 2002 की मतदाता सूची जारी की थी। उस समय चार क्षेत्रों की सूची उपलब्ध नहीं थी, जिनमें दक्षिण 24 परगना का कुलपी, और बीरभूम जिले के मुरारई, रामपुरहाट व राजनगर शामिल थे। इसके बाद आयोग ने संबंधित जिलाधिकारियों को तत्काल सूची खोजने के निर्देश दिए थे। बीरभूम की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की सूचियां अंततः मिल गईं। आयोग ने संकेत दिए हैं कि अगर 2002 की सूची नहीं मिलती है, तो 2003 की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नए नियम: अंग प्रत्यारोपण में महिलाओं व अंगदान करने वालों को मिलेगी वरीयता, नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश

टीएमसी का आयोग पर बेशर्मी का आरोप
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने आयोग पर सांविधानिक निष्पक्षता से समझौता करने और वास्तविक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश में बेशर्म भूमिका निभाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा को राजनीतिक लाभ देने के लिए सांविधानिक सीमाओं  का अतिक्रमण किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें