फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC Press Conference Today Highlights: पांचों राज्यों में 15 करोड़ लोगों को लग चुकी वैक्सीन, पढ़ें प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

Sat, 08 Jan 2022 04:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांच राजों में विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की ओर से शनिवार को एक प्रेस वार्ता में इनके कार्यक्रम और अपनी तैयारियों को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन
पांचों राज्यों में 15 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच हो रहे मतदान को चुनौतीपूर्ण और अपना सबसे अहम कर्तव्य बताया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कोरोना संबंधी दिशानिर्देश जारी किए। साथ ही, कुल मतदाताओं, पोलिंग बूथ, फर्स्ट टाइम वोटर्स और पांचों राज्यों में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी आबादी के बारे में जानकारी दी। इस विशेष रिपोर्ट में जानते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें....
विज्ञापन

पोलिंग बूथ पर मिलेगा मास्क-सैनिटाइजर

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह हमारा कर्तव्य है। ऐसे में नए नियम बनाए गए हैं। इसके तहत पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के प्रवेश, मास्क और सैनिटाइजर आदि का ध्यान रखा जाएगा। मतदान के वक्त सभी मतदाताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। अगर कोई वोटर बिना मास्क लगाए पोलिंग बूथ पर आएगा तो उसे मास्क मुहैया कराया जाएगा। साथ ही, सैनिटाइजर भी दिया जाएगा। 

कोरोना के मद्देनजर बदले कई नियम

आयोग के मुताबिक, इस बार चुनावों को लेकर तीन लक्ष्य तय किए गए हैं। पहला कोविड मुक्त चुनाव है। दूसरा मकसद मतदाताओं की सुरक्षा और सहूलियत है। वहीं, तीसरा लक्ष्य मतदान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। पांचों राज्यों में कुल 18.34 करोड़ मतदाताओं को अपने मताधिकार इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा, जिनमें 8.55 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, पांचों राज्यों में 24.9 लाख मतदाताओं को पहली बार वोट डालने का अवसर मिलेगा, जिनमें 11.4 लाख महिलाएं हैं। 

बूथ बढ़ाकर घटाएंगे कोरोना का खतरा

चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में मतदान के लिए कुल दो लाख 15 हजार 368 मतदान केंद्र बनाने की जानकारी दी है। हर पोलिंग बूथ पर ज्यादा से ज्यादा 1250 मतदाताओं को ही वोट डालने दिया जाएगा हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक ऐसा मतदान केंद्र होगा, जिसका संचालन महिला कर्मचारी ही करेंगी। पांचों राज्यों में ऐसे कुल 1620 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 

संक्रमण रोकने के लिए रैलियों पर बैन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सभी राजनीतिक दलों के किसी भी रोड शो, रैली, जुलूस, साइकिल रैली, बाइक रैली और पदयात्रा आदि पर पूरी तरह रोक लगा दी है। साथ ही, रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कैंपेन कर्फ्यू लगाने का एलान किया। हालांकि, यह प्रतिबंध अभी 15 जनवरी तक लागू रहेगा। 15 जनवरी के बाद इस पर दोबारा फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन

पांचों राज्यों में इतने लोगों को लगी वैक्सीन

मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, पांचों राज्यों में कुल 15 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। गोवा में 100 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 95.8 फीसदी आबादी दूसरी डोज लगवा चुकी है। उत्तराखंड में 99.67 फीसदी आबादी को कोरोना की पहली खुराक लग गई है, जबकि 82.39 फीसदी पूर्ण रूप से टीकाकरण करा चुकी है। उधर, उत्तर प्रदेश में 89.35 फीसदी आबादी को पहली और 52 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। पंजाब में 81.9 फीसदी आबादी वैक्सीन की पहली और 45.6 फीसदी जनता दूसरी खुराक लगवा चुकी है। इसके अलावा मणिपुर में 59.6 फीसदी लोगों को फर्स्ट और 44.8 फीसदी लोगों को सेकंड डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें