फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की बैठक आज, चुनावों पर हो सकता है फैसला

Tue, 27 Dec 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की आज होने वाली बैठक पर सबकी नजरें हैं। चुनावों का ऐलान कब होगा, इस पर चुनाव आयोग ने सस्पेंस बना रखा है मगर उसका कहना है कि उसने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। वह दो घंटे के अंतराल में भी चुनाव के लिए तैयार हो सकता है।
विज्ञापन



मंगलवार को होने वाली बैठक में पांच राज्यों के चुनाव की तैयारी पर बात होनी है। बैठक में गृह मंत्रालय से अर्धसैनिक बलों की तैनाती, यूपी बोर्ड की परीक्षा की तारीखों और मणिपुर के आंतरिक हालात और शांति पर विचार समेत अहम बिंदुओं पर विचार किया जा सकता है। इन सब बातों पर विचार विमर्श के बाद तारीखों का ऐलान जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें