फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी चुनावों में इस्तेमाल होगी VVPAT मशीन, चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से की घोषणा

Sat, 30 Sep 2017 06:29 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
election commission
विज्ञापन
भविष्य के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सभी मतदान केंद्रों पर पेपर ट्रेल मशीन (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस हफ्ते के शुरुआत में चुनाव आयोग ने पत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया है कि भविष्य में होने वाले चुनाव में मतदान केंद्रों पर ईवीएम के स्थान पर वोटर-वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- गुजरात और हिमाचल चुनाव में VVPAT का होगा इस्तेमाल, नहीं होगी पेपर वोट की गिनती

मार्च में तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक के दौरान भविष्य में वीवीपीएटी मशीनों के इस्तेमाल की बात की जानकारी दी थी, लेकिन अब इसको लेकर औपचारिक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं कानून मंत्रालय के मुताबिक, चुनाव आयोग ने 2015 में 67 हजार अतिरिक्त वीवीपीएटी मशीनों का ऑर्डर दिया था, जिन में से 33,500 की आपूर्ति कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें