फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा चुनाव आयोग

Fri, 01 Nov 2019 12:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को तारीखों का एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग शाम के चार बजे इसकी घोषणा करेगा। आयोग के एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। राज्य में अभी भाजपा-आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) गठबंधन की सरकार है। रघुवर दास राज्य के मुख्यमंत्री हैं। 

विज्ञापन

 

इस बात की संभावना थी कि आयोग झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित करेगा। लेकिन आयोग ने सिर्फ झारखंड का चुनाव कार्यक्रम ही घोषित करने की जानकारी दी है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 फरवरी को पूरा हो रहा है।

साल 2014 में राज्य में पांच चरणों में चुनाव हुए थे। 25 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच चुनाव हुए जबकि 23 दिसंबर को परिणाम आए थे। भाजपा को 37 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा को 19, कांग्रेस को सात, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन को 5 और झारखंड विकास मोर्चा प्रजातंत्र (जेवीएम-पी) को छह सीटों पर जीत मिली थी।
विज्ञापन


2014 में भाजपा यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। झारखंड राज्य बनने के बाद यह पहली बार था जब किसी एक पार्टी को जनता ने इतनी सारे सीटों पर जीत दिलाई थी। भाजपा ने यहां आजसू और जेवीएम-पी के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। हालांकि 11 फरवरी, 2015 को जेवीएम-पी के सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले राज्य में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, जलता दल यूनाइटेड और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन वाली सरकार का शासन था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें