फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'क्या इलेक्शन चोरी ब्रांच बनकर रह गया चुनाव आयोग?' मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर राहुल गांधी हमलावर

Thu, 17 Jul 2025 12:51 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष समीक्षा (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे बीजेपी की 'इलेक्शन चोरी ब्रांच' करार दिया। राहुल का दावा है कि वोटर लिस्ट से जानबूझकर नाम हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Instagram/rahulgandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार में वोटरों की लिस्ट में 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' यानी मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर वोटों की चोरी की जा रही है। राहुल ने पूछा है कि क्या चुनाव आयोग अब भारतीय जनता पार्टी की ‘इलेक्शन चोरी ब्रांच’ बन चुका है? 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार में ‘एसआईआर’ के नाम पर चुनाव आयोग वोट की चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। काम सिर्फ चोरी, नाम एसआईआर और जो इसे उजागर करे, उस पर दर्ज हो रही है एफआईआर। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग अब चुनाव आयोग ही रह गया है या भाजपा की 'इलेक्शन चोरी ब्रांच' बन चुका है?

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने पहले ही दी थी सफाई
चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर पहले ही सफाई दी थी। आयोग का कहना है कि बिहार में 22 साल बाद यह विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) हो रहा है, जिसका उद्देश्य फर्जी नामों, मृतकों और दोहराए गए मतदाताओं को हटाना है। साथ ही नए योग्य मतदाताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। चुनाव आयोग का दावा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और कानूनी दायरे में हो रही है।

ये भी पढ़ें- पांच वर्षों में 134 भगोड़ों को देश वापस लाया गया, 23 लोगों का इसी साल कराया प्रत्यर्पण; ऐसे मिली सफलता
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि एसआईआर की आड़ में करोड़ों भारतीय नागरिकों को सिर्फ नागरिकता दस्तावेजों के अभाव में वोटर लिस्ट से बाहर किया जा सकता है। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिन पर सुनवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- SIR पर चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन ने फूंका बिगुल, बनाया ये प्लान!

ज्ञानेश कुमार ने बिहार मतदाताओं को किया था धन्यवाद
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को बिहार के मतदाताओं का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता लिस्ट की सफाई के इस बहुत जरूरी काम में नागरिकों की भागीदारी काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि आयोग हर योग्य नागरिक का नाम सूची में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी गैरकानूनी कदम नहीं उठाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें