चुनाव आयोग ने देश का अगला राष्ट्रपति चुने जाने के लिए होने वाले चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 17 जुलाई पूरे देश में मौजूद सांसद, विधानसभा व विधान परिषद के विधायक देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट डालेंगे। इससे पहले प्रमुख राजनीतिक दल अपनी तरफ से प्रत्याशी को घोषित करेंगे।
Election Commission issues notification for process of filing nominations on July 17 #PresidentialElection
— ANI (@ANI_news) 14 June 2017
गौरतलब है कि वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हो रहा है। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी राष्ट्रपति चुनाव पर मीडिया का संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव बैलट पेपर होंगे।
चुनाव आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडू ने पीएम मोदी से एनडीए के संभावित उम्मीदारों की चर्चा की। दोनों नेताओं ने मोदी को बताया कि इस बारे में एनडीए के अन्य घटक दलों से भी बात हो गई है। 23 जून को एनडीए अपना राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर देगा और उसी दिन नॉमिनेशन भी फाइल कर दिया जाएगा।
Venkaiah Naidu and Rajnath Singh briefed PM Modi on #presidentialelection, in a meeting with senior leaders: Sources
— ANI (@ANI_news) 14 June 2017
NDA candidate to file nomination on June 23: Sources #PresidentialElection
— ANI (@ANI_news) 14 June 2017