फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECI: 'चुनाव में एआई का गलत इस्तेमाल नहीं चलेगा', बिहार चुनाव से पहले आयोग सख्त; पार्टियों को दी कड़ी चेतावनी

Thu, 09 Oct 2025 09:29 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को एआई के दुरुपयोग पर सख्त चेतावनी दी है। आयोग ने कहा है कि फर्जी वीडियो, ऑडियो या झूठी जानकारी फैलाने पर कार्रवाई होगी। चुनावी प्रचार में एआई से बनी सामग्री को स्पष्ट रूप से एआई जनरेटेड या डिजिटली संवर्धित लिखना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी और तेज कर दी है। चुनावी रण में पार्टियां अपने-अपने प्रतिद्वंदी को पीछे छोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। चाहे वो जमीनी स्तर से हो या तकनीक के माध्यम से। इसी बीच चुनाव आयोग ने प्रचार-प्रसार से संबंधित एक मामले में राजनीतिक पार्टियों को सख्त चेतावनी दी है। ये चेतावनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के गलत इस्तेमाल को लेकर दी गई है। 

विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि कोई भी पार्टी या उम्मीदवार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का गलत इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो या झूठी जानकारी सोशल मीडिया पर न फैलाए। गुरुवार को जारी एक बयान में चुनाव आयोग ने सभी दलों को याद दिलाया कि अगर वे प्रचार के लिए एआई से बना कोई कंटेंट (जैसे वीडियो, ऑडियो या इमेज) सोशल मीडिया या विज्ञापनों में इस्तेमाल करते हैं, तो उसे साफ-साफ एआई-जनरेटेड, डिजिटल रूप से संवर्धित या सिंथेटिक सामग्री बताना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:- Bihar Election: सीट बंटवारे पर भाजपा की 'पंचायत' में 2020 वाला रास्ता; बिहार चुनाव में NDA की तैयारी कुछ ऐसी
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर
आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी पार्टी चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश न कर सके। चुनाव आयोग ने कहा कि एआई टूल्स का दुरुपयोग कर अगर कोई फर्जी या गुमराह करने वाली जानकारी फैलाई गई, तो सख्त कार्रवाई होगी। यह चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए जरूरी है। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि चुनाव आयोग ने एआई के उपयोग के लिए कोई चेतावनी जारी की हो। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी आयोग ने एआई के दुरुपयोग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे।

बिहार विधानसभा चुनाव और परिणाम

विज्ञापन

गौरतलब है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

ये भी पढ़ें:- Bihar Election 2025: मतदाता सूची में सुधार के लिए कोई अपील नहीं, 38 जिलों का डाटा पेश; 824 उड़न दस्ते तैनात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें