फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानी जा सकती है केसीआर की शर्त, तेलंगाना समेत पांच राज्यों में एक साथ हो सकते हैं चुनाव

Thu, 13 Sep 2018 05:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की संभावनाओं पर गौर कर रहा है और पांच राज्यों में चुनाव प्रक्रिया दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरी हो सकती है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बुधवार को कहा कि पुराने चुनावी कार्यक्रम को देखते हुए छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो सकता है जबकि अन्य राज्यों में एक चरण में ही मतदान संपन्न हो सकता है।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारियां तेज करते हुए आयोग ने शनिवार को घोषणा की थी कि आठ अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। आयोग ने राज्य विधानसभा को समयपूर्व भंग किये जाने के बीच मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया रोक दी थी।
विज्ञापन


आठ अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी जिसका मतलब यह हुआ कि इस तारीख के बाद किसी भी समय चुनाव हो सकता है। नई मतदाता सूची सामने आने के बाद आयोग कानूनी रूप से चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के लिए तैयार होगा। इनपुट: भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें