पांच साल में संपत्ति में कितना इजाफा हुआ?
2018 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक सचिन पायलट के पास 6.43 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। जो अब बढ़कर 7.39 करोड़ रुपये हो गई है। 2018 के चुनावी हलफनामे में सचिन पायलट के नाम पर 1.50 करोड़ रुपये की चल और 2.21 करोड़ की अचल संपत्ति थी। वहीं पत्नी सारा पायलट के नाम पर 1.21 करोड़ की अचल और 1.33 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी। वहीं, एक बेटे के नाम पर 13,68,000 रुपये और दूसरे के नाम पर 2,59,000 की चल संपत्ति थी। इस तरह से सचिन पालयट ने 2,99,75,000 रुपये की कुल चल संपत्ति बताई थी। वहीं, 3,43,64,000 रुपये की कुल अचल संपत्ति बताई थी।
इस बार पायलट ने अपने नाम पर 5.71 करोड़ रुपये की चल और 1.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है। वहीं, एक बेटे के नाम पर 20.18 लाख और दूसरे बेटे के नाम पर 6.34 लाख रुपये की चल संपत्ति बताई है। पिछली बार की तरह इस बार भी बेटों के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है। वहीं, पत्नी के बारे में हलफनामे में कोई जिक्र नहीं है। इस तरह उन्होंने 5.98 करोड़ रुपये की चल और 1.41 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है।
Sara Abdullah, Sachin Pilot
- फोटो : सोशल मीडिया