फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में पहले चरण में 84 फीसदी मतदान, 8 मार्च को दूसरे चरण का चुनाव

Sat, 04 Mar 2017 10:02 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिपुर के पहले चरण की 38 सीटों के लिए हुआ मतदान छिटफुट घटनाओं को छोड़कर आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। शनिवार को राज्य विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 84 फीसदी मतदान हुआ। इरोम शर्मिला की पार्टी के एक उम्मीदवार पर हमले की खबर है।
विज्ञापन


पांच जिलों में 38 सीटों पर मतदान के लिए कुल 1643 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इलाके की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मतदान के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पहली बार राज्य पुलिस के जवानों को मतदान केंद्रों के भीतर नहीं घुसने दिया गया। बाकी 22 सीटों के लिए दूसरे दौर का मतदान 8 मार्च को होगा। 

शनिवार को हुए मतदान में इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, कांग्पोक्पी, बिशनपुर और चूड़ाचांदपुर जिले की 32 सीटों के लिए 168 उम्मीदवार मैदान में थे। आर्थिक नाकेबंदी की चपेट में आने वाले दोनों हाइवे की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 30 कंपनियां तैनात की गई थीं। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर ढाई सौ कंपनियां तैनात थीं। इरोम शर्मिला ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई मौजूदा व्यवस्था, धनबल और बाहुबल से है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने बदलाव के लिए ही भारी तादाद में मतदान किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों और 8 अखबारों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

चुनाव आयोग ने मणिपुर भाजपा कार्यालय के कुछ पदाधिकारियों और आठ समाचारपत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अखबारों पर आरोप हैं कि उन्होंने निगरानी समिति की अनुमति के बिना विज्ञापन प्रकाशित किए थे।

राज्य के निर्वाचन अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। यह विज्ञापन शुक्रवार को पहले चरण के मतदान से पूर्व प्रकाशित किए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें