फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: घर में काम करने वाला मजदूर निकला हत्यारा, 60 साल की बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट

Mon, 08 Aug 2022 01:24 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

घटनास्थल का दौरा करने वाले तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त स्पर्जन कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पश्चिम बंगाल के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पूर्वी राज्य के रहने वाले एक प्रवासी श्रमिक द्वारा कथित तौर पर 60 वर्षीय गृहिणी की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल के पांच मूल निवासियों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को केशवदासपुरम इलाके में उनके घर के एक कुएं में फेंक दिया गया था।  

विज्ञापन


छठा आरोपी लापता: पुलिस आयुक्त
घटनास्थल का दौरा करने वाले तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त स्पर्जन कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पश्चिम बंगाल के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि रविवार तक उनके साथ रहने वाला छठा व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि बंगाल के मूल निवासी पीड़ित के घर से सटे एक घर के निर्माण के लिए आए मजदूरों की टीम के हिस्सा थे। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है जब महिला अपने घर पर अकेली थी। पुलिस ने कहा कि महिला और उसका पति वहां रहने वाले अकेले थे और प्रवासी श्रमिकों में से एक उनके घर में काम करता था।
विज्ञापन


महिला का शव कुएं से मिला
घर लौटने पर पति ने जब पत्नी की खोज की तो महिला का शव कुएं से मिला। मेडिकल कॉलेज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी, जिसके अधिकार क्षेत्र में अपराध किया गया था, ने कहा कि उन्होंने अपराधी की पहचान कर ली है और उसका पता लगाने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि मामले में पूछताछ जारी है। पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे डकैती का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें