कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हटाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिवसेना एक नया उदय देख सकती है। कांग्रेस नेता ने यह उदय सावंत के संदर्भ में कहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति पर एकनाथ शिंदे की असंतुष्टि की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी। सूत्रों ने बताया कि शिंदे निजी कारणों से अपने पैतृक गांव सतारा के लिए रवाना हो चुके हैं।
नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में एकनाथ शिंदे की हालत बहुत खराब है। ऐसा लग रहा है कि उन्हें किनारा किया जा सकता है। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि क्या शिंदे की राजनीतिक उपयोगिता खत्म हो चुकी है? उद्धव ठाकरे को बाहर कर एकनाथ शिंदे को लाया गया था।"
कांग्रेस नेता का दावा
भाजपा पर हमला करते हुए वडेट्टीवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना के उदय की संभावना के साथ राजनीतिक स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा, "एक उदय (राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत) दोनों नावों में यात्रा कर रहे हैं और (दोनों पक्षों के साथ) बहुत अच्छे संबंध बनाए हुए हैं।"
बता दें कि फडणवीस सरकार ने शनिवार को 36 जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी की थी। राकांपा की अदिति तटकरे रायगढ़ की प्रभारी मंत्री नियुक्त हुईं। इससे शिवसेना नेता भरत गोगावाले नाराज हो गए। दरअसल उन्होंने बताया था कि वे रायगढ़ के प्रभारी मंत्री बनने के इच्छुक हैं। भाजपा के गिरीश महाजन को नासिक जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बीच मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और गिरीश महाजन एकनाथ शिंदे से मिलने दारेगांव के लिए रवाना हुए।
सीएम फडणवीस फिलहाल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए देवोस में हैं। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी समूह के नेता की नियुक्ति पर फैसला अगले आठ दिनों के भीतर लिया जाएगा।