फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: क्या नई सरकार में शिंदे डिप्टी CM पद नहीं लेंगे? ताजा बयान से हलचल, शिवसेना नेता ने बताई सच्चाई

Wed, 04 Dec 2024 02:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा, "एकनाथ शिंदे की मर्जी से ज्यादा हम 6-61 विधायक चाहते हैं कि शिंदे हमारा सरकार में रहकर नेतृत्व करें। यह हमारी मांग है। इसमें कोई संशय नहीं है। शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनकर हम शिवसैनिकों, विधायकों और सांसदों की इच्छा पूरी करनी चाहिए। हम अपनी इच्छा अपने नेता को बता सकते हैं।"
विज्ञापन
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता उदय सामंत ने बुधवार को बताया कि पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में सिर्फ मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। हालांकि, उन्होंने इशारा किया कि महाराष्ट्र के कार्यकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद लेने के लिए उत्सुक नहीं हैं। 
विज्ञापन


क्या बोले शिवसेना नेता?
शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों की चाहत है कि एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम का पद लेना चाहिए। हालांकि, शिंदे ने उनसे कहा है कि वह राज्य का दौरा शिवसेना प्रमुख के तौर पर करना चाहते हैं। हालांकि, पार्टी चाहती है कि वह डिप्टी सीएम का पद लेकर प्रशासन का हिस्सा बनें। सामंत के इस बयान से माना जा रहा है कि नई सरकार में एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद लेने के लिए उत्सुक नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा, "अब तक मेरे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शपथ लेने के बाद महायुति के तीनों नेता (भाजपा के फडणवीस, शिवसेना के शिंदे और राकांपा के अजित पवार) कैबिनेट गठन और विभागों के बंटवारे का फैसला लेंगे। तीनों नेता राज्यपाल के पास जाने से पहले बैठक करेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर आगे का निर्णय करेंगे।"
विज्ञापन


सामंत ने कहा, "एकनाथ शिंदे की मर्जी से ज्यादा हम 60-61 विधायक चाहते हैं कि शिंदे हमारा सरकार में रहकर नेतृत्व करें। यह हमारी मांग है। इसमें कोई संशय नहीं है। शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनकर हम शिवसैनिकों, विधायकों और सांसदों की इच्छा पूरी करनी चाहिए। हम अपनी इच्छा अपने नेता को बता सकते हैं।"

फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम
इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर संशय के बादल छंट गए। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के विधायक दल की बैठक में बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक से पहले कोर कमेटी की बैठक में भी देवेंद्र फडणवीस के नाम पर सहमति बन गई थी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में मौजूद रहे। फडणवीस 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने सभी विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। फडणवीस ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए राज्य की जनता का भी आभार जताया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

288 विधानसभा सीटों में से 235 पर महायुति का कब्जा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए। इन नतीजों में महायुति ने कुल 288 विधानसभा सीटों में से 235 सीटें हासिल कीं। भाजपा ने सबसे अधिक 132 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी दल- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीटें जीतीं और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं। इसके अलावा पांच सीटें महायुति में शामिल अन्य दलों- जन सुराज्य शक्ति (2), राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी (1) और राष्ट्रीय समाज पक्ष (1) ने जीतीं। 

इसके विपरीत लोकसभा में अधिक अधिक सीटें जीतने वाले महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को विधानसभा चुनावों में करारा झटका लगा। एमवीए में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 16 सीटें हासिल कीं और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शपा) को सिर्फ 10 सीटें मिलीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें