फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोग्यता मामला: शिंदे समेत 16 विधायकों ने 6000 पेज में दिया लिखित जवाब, स्पीकर बोले- पढ़ने के बाद लेंगे फैसला

Fri, 25 Aug 2023 05:23 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि शिवसेना (शिंदे गुट) के 16 विधायकों ने 6,000 पन्नों के लिखित जवाब में अपना कानूनी पक्ष रखा है। इसे देखने के बाद सभी विधायकों से आमने-सामने बात की जाएगी।
 
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिवसेना के टूटने से बागी विधायकों की अयोग्यता के मामले में जल्द सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। शिवसेना (शिंदे गुट) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों ने इस मामले में 6,000 पन्नों का लिखित जवाब दाखिल किया है।

विज्ञापन


इस पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को कहा कि विधायकों के जवाब का अध्ययन करने के बाद नियमानुसार निर्णय लेंगे। नार्वेकर ने कहा कि शिवसेना (शिंदे गुट) के 16 विधायकों ने 6,000 पन्नों के लिखित जवाब में अपना कानूनी पक्ष रखा है। इसे देखने के बाद सभी विधायकों से आमने-सामने बात की जाएगी।

बता दें कि जून 2022 में शिवसेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बनाई थी। इसके बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की ओर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने मामले में जल्द सुनवाई का निर्देश दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 16 विधायकों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था। अब इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना जवाब सौपा है। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट ने इस मामले की सुनवाई में देरी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें