फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र में किसने किया 'खेला', सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद खोल दी पोल

Tue, 05 Jul 2022 09:29 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर की पटकथा लिखने वाले कलाकार कौन हैं? मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से इस रहस्य से पर्दा उठा दिया।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बादल अब धीरे-धीरे छंटने लगे हैं लेकिन लोगों के मन में सवाल अब भी बना है कि आखिर इस सियासी पटकथा को लिखी किसने? आखिर इसे लिखने वाला असली कलाकार कौन है? तो जान लीजिए इन सब सवालों के जवाब राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद दिए हैं।

विज्ञापन


जब विधायक सोते थे तब मैं फडणवीस से मिलता था: शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को रहस्य पर से पर्दा उठाते हुए कहा कि शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ उनकी हालिया ‘बगावत’ के पीछे भाजपा की सक्रिय भूमिका थी। शिंदे ने कहा कि गुजरात से गुवाहाटी जाने के बाद वह फडणवीस से तब मिलते थे, जब उनके गुट के विधायक सो रहे होते थे, लेकिन वह विधायकों के जागने से पहले (गुवाहाटी) लौट आते थे।

फडणवीस ही हैं असली कलाकार: शिंदे
शिंदे ने कहा कि हमारी संख्या कम थी (भाजपा की तुलना में), लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हमें आशीर्वाद दिया। मोदी साहब ने शपथ ग्रहण से पहले मुझसे कहा था कि वह मेरी हरसंभव मदद करेंगे। अमित शाह साहब ने कहा कि वह हमारे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। शिंदे ने फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि लेकिन सबसे बड़े कलाकार तो यह हैं। शिंदे ने कहा हम तब मिलते थे जब मेरे साथ के विधायक सो रहे होते थे और उनके जागने से पहले (गुवाहाटी) लौट आता था। शिंदे के इस खुलासे से फडणवीस साफ तौर पर शर्माते दिखे। शिंदे ने फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि कोई नहीं जानता कि वह क्या करेंगे और कब करेंगे। महाराष्ट्र में एक सप्ताह से अधिक समय से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल को समाप्त करते हुए शिंदे ने 30 जून को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें