फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एकनाथ खडसे का आरोप, मुझे टिकट नहीं देने के पीछे फडणवीस, महाजन का हाथ

Thu, 02 Jan 2020 05:25 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एकनाथ खड़से (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारें को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन पर गंभीर आरोप लगाया है।  खडसे ने आरोप लगाया है कि पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट नहीं देने के पीछे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी नेता गिरीश महाजन का हाथ है।

विज्ञापन


खडसे ने बुधवार को मराठी समाचार चैनल ‘एबीपी माझा’ से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनका राजनीतिक कॅरियर खत्म करना चाहते हैं।

खडसे ने कहा, ‘भाजपा की प्रदेश कोर समिति के सदस्यों ने मुझे बताया कि देवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन ने जलगांव जिले में मुक्तैनगर विधानसभा सीट से मुझे टिकट दिए जाने का विरोध किया था। उन्होंने मुझे टिकट दिए जाने की भाजपा की केंद्रीय समिति की इच्छा को भी नजरअंदाज किया।’

राज्य के पूर्व मंत्री ने दावा किया, ‘नाम नहीं बताने की शर्त पर कोर समिति के कुछ सदस्यों ने मुझे यह जानकारी दी।’ जमीन सौदे में अनियमितता के आरोपों को लेकर खडसे ने 2016 में भाजपा के नेतृत्व वाली तत्कालीन राज्य सरकार से इस्तीफा दे दिया था, उस वक्त वह राज्य में राजस्व मंत्री थे और फडणवीस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में सबसे वरिष्ठ मंत्री थे।
विज्ञापन


इसके बाद मंत्रिमंडल में उनकी कभी वापसी नहीं हो पाई और पिछले साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया। भाजपा ने खडसे के बजाय उनकी बेटी रोहिणी खडसे को मुक्तैनगर से टिकट दिया हालांकि वह शिवसेना के बागी चंद्रकांत पाटिल से हार गईं।

खडसे ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘अब तक हुए तमाम घटनाक्रमों को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोग मेरे खिलाफ हैं और मेरा राजनीतिक कॅरियर खत्म कर देना चाहते हैं। प्रदेश भाजपा ने उन लोगों को टिकट दिया जिनका कोई जनाधार नहीं था और इसी कारण हमलोग बुरी तरह पिछड़ गए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें