फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी दूतावास में छाया बॉलीवुड, अधिकारी ने कहा- एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो...

Fri, 29 Sep 2017 10:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
नमक हलाल का मशहूर डायलॉग 'आई कैन टॉक इंग्लिश, आई कैन वॉक इंग्लिश' तो आपने सुना ही होगा। कई बार आपने लोगों को इसकी नकल करते हुए भी देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि अमेरिकी इस डायलॉग को कैसे बोलते होंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में इन दिनों बॉलीवुड का खुमार छाया हुआ है। अमेरिकी दूतावास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वहां के कर्मचारी बॉलीवुड के मशहूर डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। 

पढें: आप भी कर सकते हैं 280 कैरेक्टर में ट्वीट, सेटिंग में करना होगा यह 1 बदलाव

इस वीडियो में 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत' से लेकर 'कितने आदमी थे' तक के सभी मशहूर डायलॉग कर्मचारियों ने बोले हैं। ये वीडियो बॉलीवुड फिल्म के लिए नकली ऑडिशन के तौर पर तैयार किया गया है, जिस पर ट्विटर यूजर्स कलाकारों को रेट भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

  If you were a #Bollywood director, which of these 3 would get a lead role? Watch their audition video and let us know! #USIndiaDosti🇺🇸🇮🇳 pic.twitter.com/6WH4BA0Gq8 — U.S. Embassy India (@USAndIndia) September 28, 2017   Who loves #Bollywood?We do!Watch our officers audition for their big movie break w/famous Hindi film dialogues!Celebrating #USIndiaDosti🇺🇸🇮🇳 pic.twitter.com/13yrZf3mDd — U.S. Embassy India (@USAndIndia) September 28, 2017
असल में यह सब उस मुहिम का हिस्सा है जिसमें अमेरिका और भारत के लोगों को एक दूसरे के नजदीक लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी भारतीयों का दिल जीतने के लिए लगातार नए नए प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को #USIndiaDosti के नाम के साथ शेयर किया है। बता दें कि पिछले महीने भी अमेरिकी दूतावस ने ऐसा ही एक वीडियो और शेयर किया था। जिसमें प्रभारी अमेरिकी राजदूत मैरीके कार्लसन ने साड़ी पहनी फोटो को #SareeSearch के नाम से शेयर किया था। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साड़ी पहने का निश्चय किया था, जिसके लिए उन्होंने अपनी पसंद की साड़ी बताने के लिए ट्विटर पर लोगों से सलाह मांगी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें