पकड़े गए लोगों में 25 पुरुष, 35 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 'पकड़े गए व्यक्ति भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से मंगलवार को म्यांमार के 80 अवैध प्रवासियों को पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये अवैध प्रवासी, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जिले के नगाथल गांव और वाल वेंग में किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों में 20 बच्चे शामिल
सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए लोगों में 25 पुरुष, 35 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'पकड़े गए व्यक्ति भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके और उन्होंने खुलासा किया कि वे सभी म्यांमार के मूल निवासी हैं।' उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
अधिकारी ने कहा कि इन प्रवासियों को आश्रय देने वाले मकान मालिकों में से एक ने पुलिस को बताया कि वह 1986 में मिजोरम सीमा के रास्ते म्यांमार होते हुए भारत आया था। पुलिस ने बताया कि 2013 में वह चुराचांदपुर के क्वानपुई चला गया था। उन्होंने कहा कि पुरुषों और महिलाओं को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि बच्चों को किशोर न्याय बोर्ड भेजा जाएगा।