फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Oman Relations: भारत दौरे पर ओमान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव, सुरक्षा-रणनीतिक सहयोग पर चर्चा

Wed, 18 Jan 2023 07:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ओमान दोनों ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़े शब्दों में निंदा की और इस खतरे से लड़ने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 
विज्ञापन
Eighth India-Oman Strategic Dialogue - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री के निमंत्रण पर ओमान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव मेजर जनरल इदरिस अब्दुलरहमान अल- किंदी  19 जनवरी तक भारत दौरे पर हैं। वह आठवीं भारत-ओमान सामरिक वार्ता के लिए यहां पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भारत और ओमान ने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया और द्विपक्षीय रणनीतिक और सुरक्षा सहयोग, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा सहित आपसी हित के मुद्दों पर एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा हुई।  

भारत और ओमान दोनों ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़े शब्दों में निंदा की और इस खतरे से लड़ने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भारत और ओमान ने चर्चा की कि आतंकवादी प्रचार का विस्तार, नई उभरती हुई तकनीकों का दुरुपयोग, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी और भर्ती के लिए साइबर स्पेस का दुरुपयोग, धन उगाही और गलत सूचना और क्षेत्र के लिए गंभीर सुरक्षा प्रभाव और सामूहिक और समन्वित प्रतिक्रिया आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें