फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कोलकाता में भयंकर हादसा, कार चालक ने आठ लोगों को मारी टक्कर, सीएम ममता ने मिलकर जाना हाल

Thu, 08 Dec 2022 06:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

कोलकाता में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता से सटे चिंगरीघाटा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार ने अचानक फुटपॉथ पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिविक वॉलेंटियर सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कार ने अन्य 3 कारों को टक्कर मार दी।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


वहीं, हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए सीएम ममता बनर्जी अस्पताल पहुंची। मुख्यमंत्री ने घायलों से मिलकर उनका हालचाल पूछा।

पुलिस के मुताबिक, ये घटना गुरुवार यानी आज दोपहर है। एक कार तेज गति से निको पार्क से बाईपास की ओर आ रही थी। पुलिस ने कार को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास किए लेकिन नाकाम रही और कई लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कार ने अन्य 3 कारों को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें