फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa MLAs: भाजपा में शामिल हुए आठ विधायक सीएम सावंत के साथ दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Mon, 19 Sep 2022 06:32 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, पणजी

सार

गोवा कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले विधायक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान इन विधायकों की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा में हाल ही में शामिल हुए विधायक (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा कांग्रेस छोड़कर हाल ही में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए आठ विधायक सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत इन 8 विधायकों के साथ देर रात दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने आए हैं। 

विज्ञापन




भाजपा सूत्रों के अनुसार, विधायकों के दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने की संभावना है। इससे पहले, बुधवार 14 सितंबर को विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अनोनकर, एलेक्सियों सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस भाजपा में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि गोवा में इसी साल विधानसभा चुनाव हुए थे जिनमें भाजपा राज्य की सत्ता में लौटी थी। चालीस सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 20 विधायक थे, वहीं दल-बदल के कारण कांग्रेस के विधायकों की संख्या 11 से घटकर तीन रह गई है। 

इन विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ 

विज्ञापन

कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। इस मौके पर सीएम सावंत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन गोवा से 'कांग्रेस छोड़ो' यात्रा शुरू हो चुकी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें