फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid In India: भारत में भी दिखा चांद, देशभर में कल मनाई जाएगी ईद; एक-दूसरे को बधाई देंगे लोग

Sun, 30 Mar 2025 07:47 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रमजान का पवित्र महीना समाप्त होने वाला है। आखिरी रोजे के बाद आज चांद दिखने का एलान हुआ। भारत में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। दुबई में कल चांद देखे जाने के बाद आज ईद मनाई गई। लोग एक-दूसरे को कल सुबह की नमाज के बाद ईद की मुबारकबाद देंगे। इस दिन सेवइयां खाने के साथ छोटे बच्चों को ईदी या उपहार देने की परंपरा भी है।
विज्ञापन
ईद की मुबारकबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के साथ सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली के जामा मस्जिद स्थित फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा, ईद का चांद रविवार देर शाम दिख गया है इसलिए त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ईद का चांद दिखने और सोमवार को ईद मनाने का एलान होने के बाद आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लोगों को ईद मुबारक कहा।

विज्ञापन


अलग-अलग जगहों पर चांद देखा गया, सोमवार को नमाज और ईद की सेवई
अहमद ने कहा, मस्जिद की रुएत ए हिलाल कमेटी ने कई जगहों पर संपर्क कर उन्हें सूचित किया है कि अलग-अलग जगहों पर चांद देखा गया है। अहमद ने कहा, इस अवसर पर हम प्रार्थना करते हैं कि देश में सौहार्द और भाईचारा प्यार के साथ बढ़ता और मजबूत होता रहे। रमजान के बाद ईद का त्योहार दुनिया के विभिन्न देशों में अलग-अलग दिनों में चांद दिखाई देने के अनुसार मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Eid 2025 Wishes: भारत में भी दिख गया चांद, इन खूबसूरत पैगामों के जरिए सभी को दें ईद की मुबारकबाद

इस्लाम में ईद की अहमियत; चांद दिखने के बाद मुबारकबाद दे रहे लोग

ईद खुशियों का त्योहार है, इसलिए इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पर्व मनाया जाता है। रमजान के महीने में 30 दिनों तक रोजा यानी व्रत और अनुशासन का पालन करने के बाद इस्लाम धर्मावलंबी ईद मनाते हैं। एक-दूसरे के घर जाकर ईद की सेवइयां खाते हैं। रविवार शाम ईद का चांद दिखने के बाद लोगों ने फोन और सोशल मीडिया संदेशों के जरिए ईद की मुबारकबाद देनी शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें- Eid Mubarak 2025: चांद दिखा... कल मनाई जाएगी ईद, लखनऊ की मस्जिदों में ये है नमाज पढ़ने की टाइमिंग

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें