फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: ममता के बाद भाजपा नेता राहुल सिन्हा पर बैन, चुनाव आयोग ने दिलीप घोष से भी मांगा जवाब

Tue, 13 Apr 2021 02:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनाव आयोग ने राहुल सिन्हा पर 48 घंटे की रोक लगाई
कूचबिहार हादसे पर की थी विवादित टिप्पणी 
आयोग की कार्रवाई से धरने पर बैठीं ममता बनर्जी
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के बाद भाजपा नेता राहुल सिन्हा पर 48 घंटों के लिए बैन लगा दिया है। आयोग के निर्देशानुसार राहुल सिन्हा 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 15 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक किसी भी माध्यम से प्रचार नहीं करेंगे। चुनाव आयोग की यह कार्रवाई राहुल सिन्हा के कूच बिहार में हुई घटना पर विवादित बयान देने को लेकर की गई है। राहुल सिन्हा ने सितालकुची की घटना पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि वहां चार नहीं बल्कि 8 की मौत होनी चाहिए थी। इस मामले को संज्ञान लेते हुए ही चुनाव आयोग ने राहुल सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की है। बता दें कि चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के विवादित बयान को लेकर कार्रवाई की है। आयोग की कार्रवाई के खिलाफ ममता बनर्जी कोलकाता में धरना दे रही हैं।

विज्ञापन

 

ममता के धरने पर दिलीप घोष का तंज
चुनाव आयोग ने राहुल सिन्हा और अन्य नेताओं से चुनाव के दौरान संयम और विवादित भाषा इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।  चुनाव आयोग ने बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष से भी सितालकुची की घटना पर जवाब मांगा है। वहीं ममता बनर्जी के धरने को लेकर बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं। EVM को लूटने के लिए बोल रहे हैं। केंद्रीय बलों पर हमला कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी ममता बनर्जी की है। वे आयोग का निर्णय न मानकर आंदोलन कर रही हैं, आखिर यह सब एक CM को यह शोभा नहीं देता। चुनाव आयोग को इस पर रुख स्पष्ट करना चाहिए। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें