हाल ही में विभिन्न एप्स पर महिला पत्रकारों को निशाना बनाने की बात सामने आई है। एडिटर्स गिल्ड ने इस चलन को देखते हुए कड़ी आलोचना की है। गिल्ड ने कहा है कि सरकार को ऐसी आपराधिक सोच रखने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सीमा मुस्तफा के द्वारा मंगलवार को जारी एक संदेश में कहा गया है कि हाल ही में यह देखने में आ रहा है कि जो भी पत्रकार सरकार की आलोचना करते हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। महिला पत्रकारों को गाली दी जाती है और विभिन्न एप्स पर उनसे अभद्र बर्ताव किया जाता है। गिल्ड ने कहा है कि सरकार को इस तरह की सोच रखने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे लोकतंत्र में पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।