फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: प्रवर्तन निदेशालय के विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा ने किया इस्तीफे का एलान, निजी कारणों का दिया हवाला

Sat, 11 Mar 2023 10:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपने इस्तीफे की घोषणा के साथ राणा ने कहा, जब तक प्रवर्तन निदेशालय कोई व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उनका कार्यालय अदालत को स्थिति के बारे में सूचित करेगा। उन्होंने लश्कर-ए-ताइबा, हिजबुल मुजाहिदीन के खिलाफ जम्मू-कश्मीर टेरर फाइंडिंग केस और हाफिज सईद व सैयद सलाहुद्दीन जैसे आतंकवादियों के खिलाफ मामलों में ईडी का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ईडी के विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा ने  शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतेश राणा ने इस्तीफा देने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया। 2015 से विशेष लोक अभियोजक के रूप में, राणा ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में ईडी का प्रतिनिधित्व किया। इसमें पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


अपने इस्तीफे की घोषणा के साथ राणा ने कहा, जब तक प्रवर्तन निदेशालय कोई व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उनका कार्यालय अदालत को स्थिति के बारे में सूचित करेगा। उन्होंने लश्कर-ए-ताइबा, हिजबुल मुजाहिदीन के खिलाफ जम्मू-कश्मीर टेरर फाइंडिंग केस और हाफिज सईद व सैयद सलाहुद्दीन जैसे आतंकवादियों के खिलाफ मामलों में ईडी का प्रतिनिधित्व किया। यही नहीं उन्होंने एअर इंडिया घोटाले, विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामलों और भूषण पावर एंड स्टील, रैनबैक्सी-रेलिगेयर धोखाधड़ी, स्टर्लिंग बायोटेक घोटाला और पश्चिम बंगाल मवेशियों की तस्करी जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों में भी ईडी का प्रतिनिधित्व किया।

फोर्ब्स की सूची में भी रहे
राणा को फोर्ब्स पत्रिका ने अपनी ‘2020 की कानूनी शक्ति सूची’ में भी चुना था। 44 वर्षीय राणा ने ब्रिटेन की अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी कार्यवाही में भी ईडी का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें