फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने महाराष्ट्र में फेमा छापेमारी में 62 लाख रुपये नकद, सोने की छड़ें जब्त कीं

Thu, 30 Jul 2020 08:41 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली/मुंबई
विज्ञापन
ed
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध विदेशी विनिमय एक मामले के सिलसिले में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कुछ स्थानों पर छापेमारी के बाद 62 लाख रुपये नकद और सात किलोग्राम सोने की छड़े जब्त की हैं। यह जानकारी एजेंसी ने गुरुवार को दी।

विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि छापेमारी जिले में एक 'संदिग्ध' के तीन परिसरों पर विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत की गई। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, 'छापेमारी की कार्रवाई के दौरान, विदेशी विनिमय के अवैध लेनदेन से संबंधित एक मामले में परिसर से 62 लाख रुपये नकद और सात किलोग्राम सोने की छड़ें जब्त की गईं।'
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें