मनी लांड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा से हिरासत में पूछताछ की मांग की। जांच एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष वाड्रा की हिरासत में पूछताछ की मांग की।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा पर लंदन स्थित 12, ब्रायंस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड में संपत्ति की खरीद में मनी लांड्रिंग का आरोप है। दिल्ली की अदालत ने 27 मार्च तक उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था।
वाड्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता के. टी. एस. तुलसी ने उनके खिलाफ सभी आरोपों का खंडन किया है और कहा कि अदालत द्वारा दी गयी आदीजा का उन्होंने गलत इस्तेमाल नहीं किया है।