फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Cements: सीमेंट निर्माता कंपनी के परिसरों पर ईडी की छापेमारी, FEMA के उल्लंघन का मामला

Thu, 01 Feb 2024 03:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

India Cements: प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत बुधवार को इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के चेन्नई में दो परिसरों और दिल्ली स्थित एक कार्यालय पर छापेमारी की।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले की जांच के सिलसिले में चेन्नई की एक प्रमुख सीमेंट निर्माता कंपनी के कार्यालयों पर छापेमारी की है। आधाकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

चेन्नई और दिल्ली स्थित परिसरों में छापे
सूत्रों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत बुधवार को इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के चेन्नई में दो परिसरों और दिल्ली स्थित एक कार्यालय पर छापेमारी की गई। कंपनी ने कहा कि उसने एजेंसी के साथ जांच में सहयोग किया है। 

इंडिया सीमेंट्स ने जारी किया बयान
कंपनी ने एक बयान में कहा, 'प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बुधवार और गुरुवार को चेन्नई में हमारे कॉर्पोरेट कार्यालय का दौरा किया। एजेंसी ने यह पता लगाने के लिए तलाशी ली कि क्या फेमा से जुड़ी कोई अनियमितता है। हमने एजेंसी द्वारा मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस जांच का कंपनी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।' 

550 करोड़ विदेश भेजने का मामला
सूत्रों ने बताया कि  यह जांच इंडिया सीमेंट्स की सहयोगी इंडिया सीमेंट्स कैपिटल लिमिटेड (आईसीसीएल) के मामलों और करीब 550 करोड़ रुपये के कोष (फंड) के विदेश हस्तांतरण (ट्रांसफर) से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि एजेंसी कुछ कथित संदिग्ध एजेंटों और निदेशकों की भूमिका की जांच कर रही है। आईसीसीएल विदेशी मुद्रा, धन हस्तांतरण, यात्रा बीमा के क्षेत्र में काम करती है। 
विज्ञापन

1946 में स्थापित हुई थी कंपनी
इंडिया सीमेंट्स की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी ने वर्षों से सीमेंट को अपना मुख्य आधार बनाया है और शिपिंग और कोयला खनन जैसे क्षेत्रों में कदम रखा है। कंपनी की स्थापना 1946 में हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें