फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक के घर ईडी का छापा, सीएम बोले- राजनीति से प्रेरित नहीं

Fri, 06 Aug 2021 12:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

  • सीएम ने कहा- ईडी अपना काम कर रही कुछ भी राजनीतिक नहीं
  • सीएम ने कोरोना पर कहा- स्कूल खोलने पर फैसला जल्द
विज्ञापन
सीएम बसवराज बोम्मई - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4,000 करोड़ आईएमए घोटाले के संबंध में पूर्व कांग्रेस विधायक बी जेड जमीर अहमद खान की संपत्तियों पर छापा मारा। इस पोंजी योजना को लेकर हजारों निवेशकों को निवेश के नाम पर धोखा दिया गया था। 

विज्ञापन

 

इस घोटाले का भंडाफोड़ जून 2019 में हुआ था। 5 अगस्त को बंगलूरू में कई स्थानों पर सुबह 6 बजे के आसपास छापेमारी शुरू हुई। इसे लेकर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि कुछ भी राजनीति से प्रेरित नहीं है। ईडी अपना कर्तव्य निभा रहा है, इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है।

मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कोविड के बारे में कहा कि हम विशेषज्ञों की सिफारिश पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। मैं शुक्रवार को उनके साथ दो मुद्दों पर अंतिम बैठक करूंगा। साथ ही तीसरी लहर की स्थिति में कोरोना प्रोटोकॉल क्या हो और स्कूलों को खोलने पर हमारा क्या रुख होना चाहिए, इस पर चर्चा होगी। फिर मैं सभी प्रतिनिधियों को बुलाऊंगा और आगे के आदेश दूंगा।
विज्ञापन

 

मीडिया द्वारा पीने के पानी से जुड़ी मेकेदातु परियोजना के बारे पूछने पर सीएम बोम्मई ने कहा कि यह योजना बंगलूरू के लिए पीने के पानी के साथ-साथ दोनों राज्यों द्वारा पानी के बंटवारे के बारे में है। लेकिन हर चीज का राजनीतिकरण करने की कोशिश की जा रही है। मेरे (राज्य) पार्टी अध्यक्ष सहित पूरी राजनीतिक व्यवस्था इसका राजनीतिकरण कर रही है।

आगे सीएम बसवराज बोम्मई कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराऊंगा। हालांकि, मैंने परियोजना के संबंध में जल शक्ति मंत्री से पहले ही बात कर ली है। हम इसे कानूनी रूप से स्वीकृत कराने जा रहे हैं और हमें यह करना होगा। चाहे इसका कोई विरोध करे या धरने पर जाए।।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें