फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी मामला: ईडी ने वीवा समूह के एमडी-निदेशक को किया गिरफ्तार, मिली चार दिन की हिरासत

Sat, 23 Jan 2021 08:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

4300 करोड़ रुपये के पीएमसी बैंक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को वसई के विधायक हितेंद्र ठाकुर के वीवा समूह के पांच ठिकानों पर छापा मारा। ईडी की टीम ने पालघर जिले के वसई और विरार स्थित ठिकानों को खंगाला। इसके अलावा मुंबई के कुछ ठिकानों में भी टीमों ने तलाशी ली। तलाशी के बाद जांच एजेंसी ने वीवा समूह के एमडी मेहुल ठाकुर और निदेशक मदन गोपाल चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद इन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को चार दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन




ईडी अधिकारियों ने कहा, इस मामले में आरोपी कंपनी एचडीआईएल अैर कुछ अन्य लोगों के जरिये वीवा समूह के खातों में फंड स्थानांतरण की जांच चल रही है और कंपनी के ठिकानों पर छापा मार कर साक्ष्य जुटाए गए। ठाकुर की पार्टी ने महा विकास आघाड़ी सरकार को अपने तीन विधायकों के समर्थन का वादा किया था। इसमें नालासोपारा विधानसभा सीट से उनके विधायक पुत्र क्षितिज ठाकुर और विधायक राजेश पाटिल शामिल हैं। ईडी ने इससे पहले इस मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें