फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने पांच शहरों में की छापेमारी की कार्रवाई, वॉशिंग मशीन में मिलीं पैसों की गड्डियां

Wed, 27 Mar 2024 06:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी के अनुसार, जिन ठिकानों की तलाशी ली गई, वे कंपनी के डायरेक्टर और पार्टनर संदीप गर्ग, विनोद केडिया की संस्थाओं से भी जुड़े हैं। इनमें लक्ष्मीटन मैरीटाइम, हिंदुस्तान इंटरनेशनल, राजनंदिनी मेटल्स लि., स्टवार्ट अलॉयज इंडिया प्रा. लि., भाग्यनगर लि., विनायक स्टील्स लि., वशिष्ठ कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. शामिल हैं।
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में ईडी ने कैप्रीकोरियन शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लि. और इसके निदेशकों विजय शुक्ला एवं संजय गोस्वामी के दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, कुरुक्षेत्र और कोलकाता स्थित ठिकानों पर छापे मारे। एजेंसी ने 2.54 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। इसका एक हिस्सा वॉशिंग मशीन से जब्त किया गया। आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण की जब्ती के साथ ईडी ने 47 बैंक खाते भी फ्रीज किए।

ईडी के अनुसार, जिन ठिकानों की तलाशी ली गई, वे कंपनी के डायरेक्टर और पार्टनर संदीप गर्ग, विनोद केडिया की संस्थाओं से भी जुड़े हैं। इनमें लक्ष्मीटन मैरीटाइम, हिंदुस्तान इंटरनेशनल, राजनंदिनी मेटल्स लि., स्टवार्ट अलॉयज इंडिया प्रा. लि., भाग्यनगर लि., विनायक स्टील्स लि., वशिष्ठ कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. शामिल हैं। हालांकि, छापे कब मारे गए, एजेंसी ने यह खुलासा नहीं किया है। 

बाहर भेजे 1,800 करोड़

विज्ञापन

जांच में पता चला कि ये संस्थाएं सिंगापुर की गैलेक्सी शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स और होराइजन शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स की मदद से भारत के बाहर विदेशी मुद्रा भेजने और फेमा के उल्लंघन में शामिल हैं। इन संस्थाओं का प्रबंधन एंथनी डी सिल्वा की ओर से किया जाता है। छद्म कंपनियों की मदद से सिंगापुर की संस्थाओं को 1,800 करोड़ रुपये भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें