फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: अरुणाचल राजमार्ग मुआवजा मामले में ईडी की छापेमारी, जांच में मिले सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के सबूत

Wed, 21 Sep 2022 04:10 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

ट्रांस अरुणाचल राजमार्ग परियोजना के तहत राज्य में लगभग 2,396 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है। जिसका उद्देश्य राज्य के 16 जिलों को पश्चिमी अरुणाचल में तवांग से राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में लोंगडिंग जिले के कनुबारी से जोड़ना है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के उत्तर पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में बनाए जा रहे ट्रांस अरुणाचल राजमार्ग परियोजना से प्रभावित लोगों को सरकार से मिले मुआवजे में कथित गड़बड़ी को लेकर ईडी ने जांच शुरू की है। एजेंसी ने अधिकारियों पर फंड के दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ट्रांस अरुणाचल राजमार्ग परियोजना के तहत राज्य में लगभग 2,396 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है। जिसका उद्देश्य राज्य के 16 जिलों को पश्चिमी अरुणाचल में तवांग से राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में लोंगडिंग जिले के कनुबारी से जोड़ना है।

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ईडी ने राज्य में 20 सितंबर को दो तलाशी अभियान चलाए जिसके बाद उसने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत 3.95 करोड़ रुपये की जमा राशि को रोक दिया।
विज्ञापन


ईडी ने बयान में कहा कि हमने जांच में पाया कि कुछ सरकारी अधिकारियों ने निजी व्यक्तियों की मिलीभगत से कई फर्जी लाभार्थी बनाए ताकि खुद को गलत लाभ हो और सरकारी खजाने को नुकसान हो। साथ ही जांच से पता चला है कि आरोपी व्यक्तियों द्वारा अपराध की आय का एक हिस्सा कई बैंक खातों और सावधि जमा के माध्यम से भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें