फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम की जमानत याचिका का ईडी ने किया विरोध, कहा-गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की

Sat, 09 Nov 2019 05:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया। ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि वह गवाहों को प्रभावित और धमकाने की कोशिश कर चुके हैं।

विज्ञापन


ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में और सीबीआई के भ्रष्टाचार मामले में अलग-अलग सबूत हैं। पीएमएलए मामला अधिक जघन्य और बहुत गंभीर है जितना यह आंखों से नजर आता है। उन्होंने कहा कि यह एक अलग तरह का आर्थिक अपराध है।

जस्टिस सुरेश कैत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। तिहाड़ में बंद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने जमानत का अनुरोध करते हुए कहा कि सबूत दस्तावेजी हैं और वे जांच एजेंसियों के पास हैं, ऐसे में वह इनके साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें