फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया: चिदंबरम के बयान दर्ज करने के लिए ईडी ने दिया आवेदन

Thu, 21 Nov 2019 03:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दाखिल किया है। यह आवेदन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को लेकर दाखिल किया गया है। जांच एजेंसी आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में चिदंबरम के बयान को रिकॉर्ड करने की अनुमति चाहती है। आवेदन को स्वीकार करते हुए अदालत ने ईडी को मामले में चिदंबरम से तिहाड़ जेल में 22 से 23 नवंबर तक पूछताछ करने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन

 

विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने एजेंसी द्वारा दायर एक याचिका पर यह आदेश पारित किया। ईडी ने अपनी याचिका में इन दोनों दिनों पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और दोपहर ढाई बजे से शाम चार बजे तक चिदंबरम से पूछताछ किए जाने की अनुमति मांगी थी। एजेंसी का कहना था कि कुछ दस्तावेज उन्हें दिखाए जाने हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें