फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: करुवन्नूर सहकारी बैंक धोखाधड़ी में ईडी की कार्रवाई; माकपा नेता को किया गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 10:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्रिशूर स्थित बैंक में 2010 में में शुरू हुई कथित धोखाधड़ी मामले में केरल पुलिस (अपराध शाखा) ने 16 एफआईआर दर्ज की थी। ईडी ने कहा है कि उसकी जांच में पाया गया है कि जिला स्तर के नेता और कुछ राजनीतिक दल के सदस्यों के निर्देश पर बैंक प्रबंधक ने बिचौलियों के माध्यम से गैर-सदस्यों को ऋण दिया।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने करुवन्नूर सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में केरल के वडक्कनचेरी से माकपा नगर पार्षद पीआर अरिवंदाक्षन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एजेंसी ने बैंक के एक पूर्व कर्मचारी सीके जिल्स को भी गिरफ्तार किया है। कर्मचारी ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की बैंक रकम की हेराफेरी की थी। उन्होंने कहा कि कथित घोटाले में अरिवंदाक्षन की गिरफ्तारी किसी राजनीतिक व्यक्ति की पहली गिरफ्तारी है। मामले में माकपा के कई राजनीतिक पदाधिकारी जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन


त्रिशूर स्थित बैंक में 2010 में में शुरू हुई कथित धोखाधड़ी मामले में केरल पुलिस (अपराध शाखा) ने 16 एफआईआर दर्ज की थी। ईडी ने कहा है कि उसकी जांच में पाया गया है कि जिला स्तर के नेता और कुछ राजनीतिक दल के सदस्यों के निर्देश पर बैंक प्रबंधक ने बिचौलियों के माध्यम से गैर-सदस्यों को ऋण दिया। साथ ही गरीब सदस्यों की संपत्तियों को उनकी जानकारी के बिना गिरवी रखकर फायदा उठाया।

छापे के एक दिन बाद 23 अगस्त को जारी एक बयान में एजेंसी ने आरोप लगाया था कि ऐसे कई बेनामी ऋण माकपा नेता एसी मोइदीन के निर्देश पर दिए गए। 67 वर्षीय मोइदीन ने छापे के बाद ईडी की कार्रवाई को पूर्व नियोजित बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें