फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के बेटे के खिलाफ घूसखोरी मामले में ईडी ने दाखिल की शिकायत

Thu, 28 Jun 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को घूसखोरी के एक मामले में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शिकायत दाखिल की है। 2013 के बलात्कार मामले में आरोपी साई इन दिनों सूरत जेल में कैद है। विशेष पीएमएलए कोर्ट में दाखिल इस शिकायत के जरिए ईडी ने साई और अन्य के खिलाफ मामला चलाने की अपील की है। ईडी ने एक बयान में बताया कि कोर्ट ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यह शिकायत सूरत पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर और चार्जशीट पर आधारित है। इसमें दावा किया गया है कि दुष्कर्म मामले में साई की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों को रिश्वत देने का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन


ईडी ने कहा कि साई ने पुलिस, न्यायपालिका, मेडिकल विभाग और जेल विभाग के अधिकारियों को घूस देने की साजिश रची थी ताकि जब्त महत्वपूर्ण दस्तावेज के 42 बैगों को अनावश्यक कागजों से बदला जा सके। इसका मकसद उसके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले को कमजोर करना था। 

ईडी ने 2015 में साई के साथियों के पास से 8.10 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे। इस रकम को अधिकारियों में घूस के रूप में बांटनी थी। सूरत की रहने वाली एक महिला ने आश्रम में रहने के दौरान आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की बड़ी बहन ने नारायण साई के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें