फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hawala Nexus: इंसानी बाल-सुपारी तस्करी में हवाला सांठगांठ का शक; ED को भारत-म्यांमार-चीन सीमा पर मिले सुराग

Tue, 05 Mar 2024 04:56 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंसानी बाल और सुपारी की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को हवाला के सांठगांठ के संकेत मिले हैं। खबरों के मुताबिक भारत-म्यांमार और चीन सीमा पर होने वाली तस्करी के मामले में ईडी को अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
ईडी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भारत-म्यांमार-चीन में मानव बाल, सुपारी की तस्करी में हवाला सांठगांठ का पता चला है। केंद्रीय एजेंसी को हवाला गठजोड़ के अहम सुराग मिले हैं। ईडी अधिकारियों ने बताया कि भारत से चीन और अन्य देशों में इंसानी बालों की तस्करी से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल म्यांमार से अवैध सुपारी व्यापार करने के लिए किए जाने के सुराग मिले हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मानव बाल की तस्करी की मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) जांच के दौरान यह सांठगांठ सामने आई। 
विज्ञापन


18 आरोपियों के खिलाफ ईडी का आरोप-पत्र
केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले साल अगस्त में हैदराबाद के नामपल्ली में विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया था। धन शोधन निवारण कानून (PMLA) के तहत दर्ज मामले में ईडी को कथित तौर पर बेहद अहम सबूत मिले हैं। अदालत ने मिजोरम के चम्फाई जिला निवासी लुकास थांगमंगलियाना और हैदराबाद के नायला फैमिली एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अलावा 16 अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी के सबूतों पर गौर किया। ईडी पीएमएलए कानून के तहत आरोपों की जांच कर रही है। बीते एक मार्च को, ईडी ने चार्जशीट फाइल करने के बाद सोमवार को बयान जारी किया।

मानव बाल निर्यात के आरोप; मिजोरम में भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिले सुराग
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला हैदराबाद पुलिस के पास दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया है। हैदराबाद पुलिस ने नायला फैमिली एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है तेलंगाना पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मानव बाल निर्यात के आरोप में 'बेनामी' आयात निर्यात कोड (आईईसी) का उपयोग करने, प्रतिरूपण यानी किसी शख्स के रूप में खुद को पेश कर (impersonation) धोखाधड़ी करने, जाली दस्तावेजों का उपयोग करने जैसे आरोप लगे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी में सड़क मार्ग के अलावा हैदराबाद हवाई अड्डे का इस्तेमाल करते हुए म्यांमार, बांग्लादेश, वियतनाम और चीन में मानव बाल की तस्करी के आरोप लगाए हैं। ईडी के मुताबिक, पुलिस को मिजोरम में भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी तस्करी के सुराग मिले हैं।
विज्ञापन


म्यांमार से भारत में सुपारी की तस्करी; सीमा पार अवैध इंतजाम के आरोप
ईडी की जांच में पाया गया है कि लुकास थंगमंगलियाना ने मिजोरम में अंतरराष्ट्रीय सीमा के माध्यम से भारत से म्यांमार तक मानव बाल और उर्वरकों की तस्करी की। उसने सीमा पार अवैध इंतजाम भी किए। ईडी के मुताबिक उसने म्यांमार से भारत में सुपारी की तस्करी में म्यांमार के निवासियों की भी मदद की। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक लुकास थंगमंगलियाना ने हवाला नेटवर्क के माध्यम से उपरोक्त वस्तुओं के संबंध में नकद भुगतान की व्यवस्था भी की।

ईडी ने नकदी जब्त की, करोड़ों रुपये जमा वाले बैंक खाते फ्रीज
बता दें कि बैंकिंग और गैर-बैंकिंग चैनलों के माध्यम से अवैध और धोखाधड़ी वाले केवाईसी-आधारित मौद्रिक लेनदेन के मामले को हवाला कारोबार या लेनदेन के रूप में देखा जाता है। इस मामले में ईडी द्वारा फरवरी, 2022 में हैदराबाद और मिजोरम के अलग-अलग परिसरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 1.21 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए, जबकि एजेंसी ने 7.85 करोड़ रुपये की जमा राशि वाले 100 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। इन बैंक खातों का उपयोग खाताधारकों के अलावा अन्य व्यक्तियों ने भारी मात्रा में नकदी जमा करने के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें