फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में ईडी का आरोपपत्र: मिशेल ने 'एपी' का जिक्र अहमद पटेल के लिए किया

Fri, 05 Apr 2019 09:58 PM IST
अभिषेक त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिश्चियन मिशेल - फोटो : ANI
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जिसमें समझा जाता है कि मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल ने ‘‘एपी’’ का जिक्र अहमद पटेल के लिए किया है।
विज्ञापन



एजेंसी ने, धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दायर अपने पूरक आरोपपत्र में कहा, ‘‘जब सौदा हो रहा था तब रक्षा अधिकारियों, नौकरशाहों, मीडियाकर्मियों और सत्तारूढ़ पार्टी के महत्वपूर्ण राजनीतिक व्यक्तियों को रिश्वत का एक हिस्सा दिया गया था।’’ 

                 
विज्ञापन


आरोपपत्र में कहा गया, ‘‘बजट पत्र के अनुसार, देश भर में वीवीआईपी की सवारी के लिए हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए सौदे को अगस्ता वेस्टलैंड के पक्ष में करने के लिए वायु सेना अधिकारियों, नौकरशाहों और राजनेताओं को तीन करोड़ यूरो का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन


ईडी ने कहा, ‘‘रिश्वत पाने वालों में कई वर्गों के लोग शामिल रहे जिनमें वायु सेना के अधिकारी, रक्षा मंत्रालय के अफसर समेत नौकरशाह और तत्कालीन सत्तारूढ़ पार्टी के शीर्ष नेता थे। क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के अनुसार ‘एपी’ का मतलब अहमद पटेल और ‘फैम’ का मतलब परिवार।’’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें