फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी फर्जीवाड़ा मामले में दायर किया आरोपपत्र

Tue, 23 Oct 2018 05:41 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईडी
विज्ञापन

स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी फर्जीवाड़ा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में गुजरात के संदेसरा ब्रदर्स और प्रमोटरों के खिलाफ दिल्ली के पटियाला कोर्ट में मनी लॉडरिंग अधिनियम (पीएमएलए) के निवारण के तहत पूरक आरोपपत्र दायर किया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला एसबीएल ग्रुप ऑफ कंपनी के खिलाफ दायर किया गया है। मामला करीब 8,100 करोड़ के लोन फर्जीवाड़े से जुड़ा है। इस कंपनी के गुजरात और मुंबई में कई दफ्तर स्थित हैं। 

बता दें कि गुजरात के बड़ोदरा की फार्मास्यूटिकल कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन जयंतीलाल संदेसरा पर 5000 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेकर देश छोड़कर भागने का आरोप है। इससे पहले, पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया था कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी परिवार के साथ नाइजीरिया में शरण लिए हुए हैं या यूएई में। इसके पहले उसके यूएई में छिपने की खबर थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह नाइजीरिया में शरण लिए हुए है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल 27 अक्तूबर को स्टर्लिंग बायोटेक के निदेश नितिन जयंतीलाल संदेसरा, उसके भाई चेतन जयंतीलाल संदेसरा, दीप्ती चेतन संदेसरा, राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित और विलास जोशी के खिलाफ अर्थशोधन निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके दो दिन बाद सीबीआई ने 5700 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड और भ्रष्टाचार मामले में केस दर्ज किया था। इसी के बाद से आरोपी फरार हैं। संदेसरा ब्रदर्स पर 2004 से 2012 के बीच विभिन्न बैंकों से कर्ज लेने का आरोप है। 
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें